फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना के सिपाही ने की बुजुर्ग की पिटाई

Fri, 12 Dec 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। निकलसन रोड पर एक दुकानदार को एयरफोर्स के जवान को अपनी दुकान के आगे से कार हटाना के लिए बोलना उस समय भारी पड़ गया, जब जवान ने तैश में आकर बुजुर्ग दुकानदार से गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। 9 दिसंबर की शाम को झगड़े के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 ने मामला शांत करवाया। पीड़ित की तरफ से जवान के खिलाफ लिखित में एक शिकायत अंबाला कैंट थाना पुलिस व एयरफोर्स पुलिस को दी गई है। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेश नगर के रानी बाग निवासी आयुष तायल ने बताया कि 9 दिसंबर की शाम छह बजे निकलसन रोड स्थित दुकान पर थे। तभी एयरफोर्स के एक जवान अपनी पत्नी के साथ आए। जवान ने अपनी कार को दुकान के ठीक सामने निकलने वाले रास्ता पर लगा दी। कार हटाने के लिए बोला तो जवान ने कार न हटाते हुए पिता की एक्टिवा को जबरदस्ती खींचकर हटाना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो जवान ने पिता से मारपीट करते हुए गाली-गलौज की व धमकाया भी। पीड़ित के बेटे ने आरोप लगाया कि जवान पहले खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था व बाद में एयरफोर्स का जवान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें