फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पटियाला को हराकर आर्मी स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
अंबाला छावनी के आर्मी प​ब्लिक स्कूल के ​खिलाड़ी जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय कोर स्तरीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आर्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय कोर स्तरीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में मेजबान अंबाला की टीम ने जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए मैच में अंबाला ने पटियाला को 2-0 से शिकस्त देकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब यह टीम मई में दिल्ली में होने वाली कमांड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

चार टीमों ने लिया हिस्सा
टूर्नामेंट में अंबाला, चंडी मंदिर, डगशाई और पटियाला की टीमों ने लीग आधार पर दम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि 640 ईएमई बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर एचएस पुरानिक (सेना मेडल) ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं बल्कि हार के बाद जीत के लिए संघर्ष करने का जज्बा भी देते हैं। उन्होंने विजेता टीम को आगामी कमांड स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंबाला छावनी के आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें