फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आर्मी पब्लिक स्कूल में 17 से 19 अगस्त तक दो कोर अंतर आर्मी पब्लिक स्कूल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन, डगशाई, चंडीमंदिर, पटियाला, संगरूर और अंबाला छावनी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट लीग बेसिस पर खेला गया। लड़कियों का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। कड़े मुकाबले में अंबाला ने चंडीमंदिर को हराया। लड़कों के सेमी फाइनल में अंबाला ने पटियाला को और डगशाई ने चंडीमदिर की टीम को परास्त किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच अंबाला और डगशाई के बीच हुआ। अंबाला ने जीत की लय बरकरार रखते हुए इस रोचक मैच में डगशाई को भारी अंतर से हराया। बेस्ट प्लेयर का खिताब आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला की संजना और आशुतोष ने हासिल किया। टूर्नामेंट के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि कैसे हम अनुशासित होकर खेल के मैदान में न सिर्फ खेलते हैं, बल्कि हार जीत का अनुभव करते हैं। हारने के बाद जीत के लिए अपने आप को तैयार करते हैं। जीवन में यही सीखना चाहिए कि कभी पराजय हो जाए तो उससे डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें