फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना की लेफ्टिनेंट ने लगाए दहेज का सामान और नकदी हड़पने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेना की लेफ्टिनेंट ने अपने पति पर ससुराल पक्ष पर दहेज का सामान व नकदी हड़पने के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि शादी में करीब एक करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये खर्च करने के बावजूद दहेज के लिए प्रताड़ित किया।
ससुराल पक्ष के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर पति कनाडा भाग गया। विदेश जाकर फोन पर धमका रहा है कि शिकायत की तो परिवार को मरवा देगा। महेश नगर थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत सिटी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह, सतिंद्र कौर, सुरेंद्र सिंह व तानिया पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाहिता ने बताया कि उसकी 14 फरवरी 2017 में कर्ण के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। बाद में ससुराल पक्ष के कहने पर 6 जनवरी 2019 को सगाई और बाद में शादी की। इस बीच कई कार्यक्रम में लाखों रुपये लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी पर कुल एक करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये लगाने के बावजूद दहेज की मांग करते हुए ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पति बाद में बैंगलोर और कोरिया से कनाडा चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें