गुरमीत का बुधवार को बीमारी से निधन हो गया। 25 वर्षीय गुरमीत की पार्थिव देह सुबह के समय ही करोड़ा गांव में पहुंच गई थी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
श्रीनगर में तैनात जिले के करोड़ा गांव के गुरमीत का बुधवार को बीमारी से निधन हो गया। 25 वर्षीय गुरमीत की पार्थिव देह सुबह के समय ही करोड़ा गांव में पहुंच गई थी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक साल 2017 में गुरमीत सेना में भर्ती हुआ था। वह जम्मू कश्मीर में 20वीं बटालियन ग्रेनेडियर रेजिमेंट में तैनात था। गुरमीत की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में जवान के माता-पिता और उसका एक बड़ा भाई है।
विज्ञापन
गुरमीत के भाई कुलदीप ने कहा कि परिवार के लोगों को मंगलवार को भाई की शहादत की सूचना मिली। जम्मू कश्मीर में भाई का पोस्टमार्टम हुआ। गुरमीत सिंह जनवरी माह में छुट्टी के बाद ड्यूटी के लिए गया था। ड्यूटी के गुरमीत की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए जवान को दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया। दिल्ली अस्पताल में जवान ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
गुरमीत के पिता तीन एकड़ के किसान
गुरमीत के परिवार में माता-पिता और दो भाई बहन हैं। बड़ा भाई मनदीप और बहन सुनीता की शादी हो चुकी है। पिता राजा राम गांव में ही तीन एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। गुरमीत की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में ही हुई था। 12वीं करने के बाद वह 2017 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हो गया था।
कैथल के पूर्व सैनिक एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि गुरमीत श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात था। वहां वह बीमार हो गया। डॉक्टरों ने जवान को काला पीलिया बताया था। जवान को दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां मंगलवार को जवान की मौत हो गई।