फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना के जवान से 1.22 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली कैंट में सेना की यूनिट में तैनात जगाधरी के हरनौली गांव निवासी गुलाब सिंह से उबर कैब चालक ने एक लाख 22 हजार 878 रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि वह दिल्ली से उबर कैब में अंबाला कैंट आया था। कैब चालक को फोन पे से भुगतान करने लगा तो उसने खुद फोन लेकर दो हजार 886 की जगह किसी दूसरे के खाते में 28 हजार 863 रुपये ट्रांसफर कर लिए। फिर ज्यादा लिए पैसे लौटने के चक्कर में खाते की जानकारी लेकर पूरी राशि निकल ली। साइबर थाना पुलिस ने जगाधरी के हरनौली गांव निवासी गुलाब सिंह की शिकायत पर अज्ञात कैब चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आठ माह बाद दर्ज किया मामला

शिकायतकर्ता गुलाब सिंह ने बताया कि 15 जून को अपने घर यमुनानगर के हरनौली गांव जाने के लिए दिल्ली से अंबाला कैंट के लिए उबर बुक किया था। सुबह करीब नाै बजे वह दिल्ली से चले थे। रास्ते में कैब चालक ने फास्ट टैग के लिए 500 रुपये व कार में सीएनजी गैस डलवाने के लिए 420 रुपये लिए थे। रास्ते में वह कई बार खाते से जुड़ी जानकारी ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच चालक ने पानीपत के बाद कार रोककर पानी के बहाने किसी परिचित से बात की थी। वह दोपहर को अंबाला कैंट पहुंचे तो किराये के 2886 रुपये देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की। शातिर चालक ने कहा कि अभी पेमेंट नहीं हुई है और फोन ले लिया था। इसी बीच उसने 28 हजार 863 की पेमेंट अपने खाते में कर ली थी। उस समय तो वह चला गया था लेकिन फोन करने पर उसने राशि लौटाने की बात बोलते हुए खाते की जानकारी ली थी। इस तरह से झांसे में लेने के बाद आरोपी ने थोड़े-थोड़े पैसे निकालकर खाता खाली कर दिया। करीब आठ माह तक चली जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें