फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना रैली भर्ती उम्मीदवारों की अब 26 को होगी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेना भर्ती कार्यालय अंबाला द्वारा तेजली खेल परिसर, यमुनानगर में 20 अगस्त से 25 अगस्त तक रैली भर्ती हुई थी। इसमें जो उम्मीदवार रैली साईट में चिकित्सा परीक्षण फिट घोषित हुए थे, उनको रैली साईट पर दिये गये एडमिट कार्ड में लिखित परीक्षा (सीईई) 27 अक्टूबर दिया गया था। लेकिन यह लिखित परीक्षा (सीईई) अब 27 अक्टूबर के स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी में 26 अक्टूबर को होगी। भर्ती निदेशक ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को रैली साईट पर 27 अक्टूबर को लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है, उन सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है वे सभी अपने एडमिट कार्ड और चार पासपोर्ट फोटो के साथ 10 अक्टूबर सुबह 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय अंबाला छावनी में रिपोर्ट करें। भर्ती कार्यालय द्वारा उनका एडमिट कार्ड जमा करके नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें