अंबाला सिटी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कांवलां में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ये जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अभ्यर्थी जिले में कक्षा 5वीं में अध्ययन किया होना चाहिए। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं। ऑफलाइन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद