फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय आईटीआई में दाखिले के आवेदन 20 से

विज्ञापन
शहर के राजकीय आईटीआई में पोर्टल पर आवेदन के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। संस्थान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार को शहर के राजकीय आईटीआई लड़कों में भी आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन

शहर की राजकीय आईटीआई लड़के में आईसीटीएसएम, कोपा, डीएमएम, ईएस लैब में दाखिला कार्य के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया। संस्थान में कुल 1184 सीट पर दाखिला किया जाएगा। पहले दिन 185 आवेदन संस्थान में पहुंचे। सभी आईटीआई में 20 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।
इन कोर्स में आए इतने आवेदन
राजकीय आईटीआई लड़के में कुल 185 आवेदन आए। इनमें इलेक्ट्रिशियन कोर्स में 31, फीटर में 18, कोपा में 18, एमएमवी में 16, मेकेनिक डीजल में 14, वायरमैन में 13, इलेक्ट्रानिक में 10, आरएवं एसी में 7, वेल्डर में 6, सोलर इलेक्ट्रीशियन में 5, सोलर इलेक्टि्रशियन में 5, एचएसआई में 5, स्टेनो हिंदी में 4, स्टेनो अंग्रेजी में 4, प्लंबर में 4, मेकेनिक डीजल ड्यूल में 4, एमएमवी ड्यूल में 3, डीएमएम में 4, मशीनिष्ठ में 3, वुड वर्कस टक्नीशियन में दो, एमसीईए में 2, सीएचएनएम में 2, एडवांस सीएनसी में 2, टर्नर ड्यूल में 1, सॉल टेस्टिंग में 1, पेटिंग जनरल में 1, मशीनिष्ठ ड्यूल में 1, एलओएमएम में 1, इंस्ट्रमेंट मेकेनिक ड्यूल में 1, जियो इंफोमेटिक्स में 1, आर्किटेक्चर ड्रॉफ्समैन में 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

ऐसे चलेगी दाखिले की प्रक्रिया
सभी आईटीआई में 6 से 20 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। 30 जून को पहली काउंसलिंग के लिए मेरिट जारी होगी। 30 से 4 जुलाई तक आईटीआई में व्यक्तिगत तौर पर दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। इसके साथ ही 30 से 5 जुलाई तक फीस जमा की जाएगी। इसके उपरांत 7 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग के बची हुई सीट की जानकारी चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अभ्यर्थियों में दाखिले के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन 185 आवेदन संस्थान में पहुंचे।
भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें