फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला कल्याण विभाग की ओर से डाॅ. भीम राव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। इससे पहले आवेदन की तिथि 31 जनवरी थी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत अनुसूचित, टपरीवास एवं घुमंतू जाति के 10 वीं और 12वीं कक्षा और स्नातक के विद्यार्थी सिर्फ 10वीं कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को अपने मूल दस्तावेजों जिनमें आवेदक का फोटो, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, आय प्रमाण पत्र, जिसमें वार्षिक आय चार लाख से कम हो, वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र और मार्कशीट शामिल है, को स्कैन कर सरल अंत्योदय की साइट पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग ए विद्यार्थी के 10वीं में 60 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग बी व सामान्य जाति के विद्यार्थी के 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने चाहिए।
इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग ए विद्यार्थी के 10वीं में 70 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग बी व सामान्य जाति के विद्यार्थी के 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति विद्यार्थी के 12वीं में 70 प्रतिशत तथा स्नातक में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने चाहिए और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के अनुसूचित जाति विद्यार्थी के 12वीं में 75 प्रतिशत तथा स्नातक में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें