अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में आजादी की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया।
यह आयोजन यूथ वेलफेयर सोसाइटी प्रभारी प्रो. रीना शर्मा के निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी डिंपी एवं कुमारी प्रभजोत कौर ने मंच संचालन करते हुए से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंशु के देशभक्ति गीत को प्रथम, सविता द्वितीय और हिमांशी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। संवाद