हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स साइकिल से यात्रा निकालती हुईं। एनसीसी
- फोटो : कपिल सिंघल
अंबाला। हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितेश सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर 200 से अधिक महिला कैडेट्स, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स और स्टाफ सदस्यों ने साइकिल, स्कूटी तथा फुट ड्रिल के मिश्रित रूप में भाग लिया। यह रैली आर्य गर्ल्स कॉलेज से शुरू होकर स्टाफ रोड होते हुए तोपखाना मार्केट तक पहुंची। मार्ग में कैडेट्स ने राहगीरों और दुकानदारों को तिरंगा वितरित कर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन तोपखाना मार्केट में चार नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रवाद, भाईचारा और स्वतंत्रता के लिए बलिदानों को याद करने का संदेश दिया गया। संवाद