साहा। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय की ओर से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 128 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रोफेसर अंकेश्वर प्रकाश (परीक्षा नियंत्रक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र) ने शिरकत की।
प्राचार्या रेणु ऋषि ने बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है। उसी कड़ी में प्रतिभाओं के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि डॉ़ अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि भारतीय युवा न केवल भारतवर्ष की अपितु विश्व की तस्वीर बदल सकते हैं। संयोजिका सविता रानी ने बताया की इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ दर्शन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या रेणु ऋषि ने की। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय शहजादपुर की प्राचार्या उमेश भारती एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला कैंट के प्राचार्य देशराज बाजवा भी उपस्थित रहे। संवाद