अंबाला। सेसिल कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस पर कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी अनुभव अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने प्रेरणादायक भाषण से सभी का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि का स्वागत भाषण, विषय परिचय और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी शर्मा की वार्षिक रिपोर्ट में स्कूल की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी शर्मा व प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी तरह वार्षिकोत्सव समारोह में दूसरे दिन मुख्यातिथि के तौर में बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि का स्वागत भाषण और थीम की प्रस्तुति के साथ हुई। इसमें सांस्कृतिक, विविधता और एकता पर जोर दिया गया।
इसके बाद दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक नृत्यों जैसे महाराष्ट्र, कथक, केरल, हरियाणवी, उत्तराखंड और भांगड़ा की प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह भी हुआ। इसमें छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।