फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाषण में अंकिता और पोस्टर मेकिंग में यशवंत प्रथम

Fri, 13 Feb 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। बाहरी गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में छात्रा अंकिता, पोस्टर मेकिंग में यशवंत और लघु नाटिका में वंश और दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपमंडल नागरिक अस्पताल से एएनएम पूजा ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। एएच काउंसलर एकता ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलावों के बारे में व शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से स्वस्थ होने के सुझाव दिए। साथ ही पोपड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र से दंत चिकित्सक डॉ. विभूति ने बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें