फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लड़ रहे सांड़ भागकर गिफ्ट गैलरी की दुकान में घुसे

विज्ञापन
Animal problem - फोटो : AMBALA
विज्ञापन
नारायणगढ़। जिले में लावारिस पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। दो दिन पूर्व शहर के गीता नगरी निवासी एक युवक को उस समय सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था जब वह सब्जी लेकर स्कूटी से जा रहा था। रविवार को फिर दो लावारिस सांड़ों ने जमकर उत्पात मचाया। यह सांड़ पहले सड़क पर लड़ते रहे। इसके बाद भागते हुए एक दुकान में जा घुसे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

रविवार को दो सांड़ों ने इस कदर सड़क पर आतंक मचाया कि आसपास से गुजर रहे लोगों की रूह कांप गई। सांड़ लड़ते हुए नारायणगढ़ के मुख्य बाजार स्थित राजकुमार की दुकान गोयल गिफ्ट पैलेस में जा घुसे। यह देख लोगों में भगदड़ मच गई। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि सांड़ों की लड़ाई में उसे बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस समय सांड़ सड़क पर लड़ रहे थे तो वह एक किनारे खडे़ होकर देख रहे थे। तभी सांड़ अचानक भागता हुआ उनकी दुकान में घुस गया। वे पहले से किनारे खडे़ थे इसलिए बच गए अन्यथा की स्थिति में जानमाल का नुकसान हो सकता था। उधर लावारिस पशुओं के आतंक से परेशान दुकानदार देशबंधु, सुभाष जिंदल, अमित, पालाराम व अन्य ने कहा कि शहर में लावारिस पशुओं की तादात दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में नगर पालिका अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला डाला गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी लावारिस पशुओं की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें