फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अनिल विज का तंज, विनेश फोगाट देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं, तो हमें कोई ऐतराज नहीं

Thu, 05 Sep 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। जिसके बाद भाजपा के नेताओं में नाराजगी है। इस पर अनिल विज ने कहा कि छोटी-मोटी नाराजगियां होती हैं, लेकिन उन्हें मना लिया जाएगा।

विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अगर विनेश फोगाट देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं, तो इसमें भाजपा को कोई ऐतराज नहीं है। गुरुवार को अंबाला छावनी में भाजपा के चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने यह टिप्पणी की।

विज ने बजरंग पुनिया को भी कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने की अटकलों पर कहा कि कांग्रेस तो पहले दिन से ही इन खिलाड़ियों को अपने पक्ष में करना चाह रही थी, और उनके उकसाने से ही आंदोलन चला। नहीं तो खिलाड़ियों का मुद्दा पहले ही सुलझ सकता था।

विज्ञापन


भाजपा की सूची पर नाराजगी

विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी की गई पहली सूची के बाद टिकट न मिलने से पार्टी में फैली नाराजगी पर अनिल विज ने कहा कि 90 सीटों का चुनाव है, और हर सीट से कई लोग चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए 67 लोगों की सूची जारी की है। छोटी-मोटी नाराजगियां होती हैं, लेकिन उन्हें मना लिया जाएगा। नेताओं के इस्तीफों पर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि सभी नाराज नेताओं को समझाने का काम किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पार्टी में कोई असंतोष न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें