फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर अनिल विज का समर्थन, प्रियंका गांधी पर भी कसा तंज

Wed, 18 Dec 2024 01:23 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर बयान दिया है। इस दौरान विज ने कांग्रेस को भी निशाना बनाया है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताया। विज ने कहा कि यह बहुत अच्छा फैसला है। बार-बार चुनाव होने से न केवल समय और पैसा बर्बाद होता है, बल्कि आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों की गति भी रुक जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को तेज विकास की ओर ले जाना चाहते हैं और इसके रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

विज ने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज में स्थिरता भी आएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच की सराहना की और कहा कि यह कदम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

प्रियंका गांधी पर तंज
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के 'फलस्तीन बैग' विवाद पर भी अनिल विज ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह ऐसा ही है जैसे मॉडलिंग करने वालों को कोका-कोला या सर्फ हाथ में लेकर चलने का काम दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें