फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ट्रंप के टैरिफ पर अनिल विज का बयान, पीएम मोदी देश का नुकसान नहीं होने देंगे

Thu, 07 Aug 2025 02:12 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नुकसान नहीं होने देंगे। वहीं, विज ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना भी साधा है।
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत के खिलाफ 25 फीसद अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा पर विपक्ष के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नुकसान नहीं होने देंगे। विज ने कहा कि ट्रंप ने जो 50 फीसद टैरिफ लगाया है, उसका समाधान निकालने के लिए पीएम मोदी डटकर सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही नई वैश्विक बाजारों की तलाश की जाएगी ताकि भारत का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


विज ने अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत रूसी तेल पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक व्यापारिक रास्ते तलाशने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें