फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Dispute: "देश पाकिस्तान से युद्ध के लिए आगे बढ़ रहा, पंजाब ऐसे समय में उठा रहा पानी का मुद्दा"

सार

पंजाब हरियाणा के बीच चल रहे पानी के विवाद को लेकर मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंत्री ने कहा यह समय एकता कहा है ना की आपस में लड़ने का। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के साथ जल बंटवारे के मुद्दे पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश पाकिस्तान से युद्ध के लिए आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हमें एकता दिखानी चाहिए लेकिन पंजाब सरकार पानी का मुद्दा उठा रही है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने यह मुद्दा तब उठाया गया, जब हमने पाकिस्तान का पानी बंद किया। इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। पंजाब के नेताओं को इस मुद्दे को खत्म करना चाहिए। यह वक्त आपस की लड़ाई का नहीं है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साफ कह चुके हैं कि वह पंजाब के हितों का हनन नहीं होने देंगे। पंजाब के पानी को हरियाणा को ही नहीं, बल्कि किसी अन्य राज्य को भी नहीं देंगे।



क्या है पंजाब की आपत्ति?
बता दें कि भाखड़ा से हरियाणा को अभी 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इसमें से 800 क्यूसेक पानी राजस्थान, 500 क्यूसेक पानी दिल्ली और 400 क्यूसेक पानी पंजाब को भी जाता है। हरियाणा 8500 क्यूसेक पानी मांग रहा है। इसी पर पंजाब को आपत्ति है। वहीं, चंडीगढ़ में पानी के विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी दलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Punjab Haryana Water Row: 'मैं झुकूंगा नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा...', पानी पर पंजाब की हरियाणा को दो टूक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें