फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala:"हिंदुस्तान और पाकिस्तान में हो चुका है सीजफायर, लेकिन जुबानी गोलाबारी आज भी जारी"

Sun, 25 May 2025 04:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

 मंत्री अनिल विज ने कहा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए सेना ने कार्रवाई की थी क्योंकि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी थी। ये भी पहली बार देश में ऐसा हुआ कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सेना के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है लेकिन जिस दिन से सीजफायर हुआ है, उसी दिन से जुबानी गोलाबारी हो रही है। इससे हमारी सेनाएं भी आहत हैं और लोग भी हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला छावनी के सदर बाजार में अपने टी-ग्रुप के साथ प्रधानमंत्री की मन-की-बात कार्यक्रम सुनने के उपरांतमीडिया कर्मियों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मंत्री अनिल विज ने कहा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए सेना ने कार्रवाई की थी क्योंकि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी थी। ये भी पहली बार देश में ऐसा हुआ कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सेना के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए सवाल खड़ा किया कि विपक्ष के जो लोग इस बात पर एतराज कर रहे हैं। इसका मतलब वे हमारी देश की सेना पर विश्वास नहीं करते। विज ने कहा कि सेना के अधिकारी जो कह रहे हैं वो ठीक कह रहे हैं और इसका बेमतलब राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


आप विधायक को गिरफ्तार किया जाना कोई नई बात नहीं

आम आदमी पार्टी का चौथा नेता भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुआ है के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये नई बात नहीं हैं क्योंकि पहले भी आप पार्टी के कई नेता दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार हुए हैं। आप पार्टी के सर्वोच्च नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आप पार्टी के बहुत से नेता जमानत पर चल रहे हैं।

अर्थव्यवस्था के मामले में हिंदुस्तान चौथे नंबर पर

अर्थव्यवस्था मामले में हिंदुस्तान अब चौथे नंबर पर आ गया है। इसे लेकर खुशी से बोलते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर टी ग्रुप से संजीव वालिया, कपिल विज, विपिन खन्ना, डॉ दिनेश अग्रवाल, विनीत जैन, गोपी सहगल, अनिल बहल, विकास बतरा, दीपक भसीन, तरुण सेठी, रमन छतवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें