फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डंगडेहरी में लवली की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा उसके परिजनों ने शनिवार की रात करीब आठ बजे हिसार नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोग नेशनल हाईवे पर बैठ गए। साथ ही आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी रही, लेकिन देर रात तक नाराज लोग हाईवे पर ही डटे रहे। परिजनों ने आश्वासन पर देर रात साढ़े दस बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन

परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एफआईआर में सात आरोपियों को नामजद किया है। उसमें से केवल तीन को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी बिना किसी डर के घूम रहे हैं। यही नहीं आरोपी पीड़ितों को डराने और धमकाने का भी काम कर रहे हैं। आरोपियों की ओर से अब अन्य परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एकबार फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे नाराज परिजन और ग्रामीण सदर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई, परंतु जब पुलिस की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिला तो उन्होंने मानव चौक पर हिसार नेशनल हाईवे जाम कर दिया। नेशनल हाईवे जाम करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी जोगिंद्र शर्मा और अन्य अधिकारियों ने काफी समय तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया, परंतु खबर लिखे जाने तक वह जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें