फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून का सैंपल लेने शहर आ रहे तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंडली के पास एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 16 वर्षीय वंश, 22 वर्षीय पंकज और 27 वर्षीय अंकित शामिल है। तीनों ही लालकुर्ती से देर रात अंबाला शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह जंडली पुल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस की मदद से तीनों को शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने जब मृतकों के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंकित का लैब टेस्ट के लिए सैंपल एकत्रित करने का काम है और वह इसीलिए को लेकर अंबाला शहर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार आए दिन उनका शहर का चक्कर लगता रहता था। परंतु शनिवार को यह हादसा हो गया। वहीं 16 वर्षीय वंश अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। जबकि 22 वर्षीय पंकज की एक बहन थी, जिसकी शादी हो गई और वह अपनी माता के साथ रहता था। इस घटना के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें