फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेतन न मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
शहर ​के एसटीपी मॉडल टाउन में बैठक के दौरान रोष प्रकट करते हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसटीपी मॉडल टाउन में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच कैंप कार्यालय करनाल शाखा जन स्वास्थ्य के कर्मचारियों की और से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एचकेआरएन कर्मचारियों को वेतन न मिलने को लेकर चर्चा की गई । इस दौरान जिला अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगो का हल न होने पर कर्मचारियों ने शहर के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचकेआरएन में लगे लगभग 17 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला। इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी लगभग 37 कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला। इसे लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। वह कार्यकारी अभियंता से अपील करते हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन शीघ्र दिया जाए, इसके अलावा जॉब सिक्योरिटी न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है तथा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। हरियाणा सरकार अति शीघ्र पोर्टल खोले। उन्होंने कहा कि मीटिंग के फैसले के अनुसार शीघ्र जॉब सिक्योरिटी दिलाई जाए अन्यथा कार्यकारी अभियंता अंबाला शहर के कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। इस अवसर पर सुरिंद्र सैनी, राममूर्ति, राजीव सैनी, गुरमेल सिंह, रिंकू, बहादुर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें