फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंगनबाड़ी वर्करों को पोषण के साथ दिया जाएगा ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्र सरकार के अभियान पोषण भी पढ़ाई भी के तहत अंबाला ग्रामीण टू की आंगनबाड़ी वर्कर की सोमवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होगा। यह कार्यक्रम शहर में बादशाही बाग गुरुद्वारा के पास एक निजी भवन में होगा। इन वर्कर को पोषण के बारे में जानकारी देने के साथ पढ़ाई भी कराई जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर को 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए नवचेतना और 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आधारशिला पाठ्यक्रम वितरित कर जागरूक भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को एकीकृत करना रहा।
विज्ञापन



प्रदेश में दूसरे चरण में दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण

प्रदेश की बात करें तो आंगनबाड़ी वर्कर को दूसरे चरण में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट के नेतृत्व में किया जाएगा। इस आयोजन में रॉकेट लर्निंग संस्था से जिला समन्वयक सिमरनदीप भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इससे पूर्व यह कार्यक्रम नारायणगढ़ में करवाया गया है। बराड़ा खंड की वर्कर के लिए माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना, नारायणगढ़ खंड की पंजलासा चौक पर विश्वकर्मा हाल, शहजादपुर माजरा के सामदुायिक भवन में शहजादपुर खंड के वर्कर के लिए प्रशिक्षण होगा।


जिले में 737 केंद्र की आंगनबाड़ी वर्करों को किया जाएगा प्रशिक्षित
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है। जिसमें 737 आंगनबाड़ी केंद्र की वर्करों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पहले दिन पोषण और दूसरे दिन पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांगता के बारे में जागरूक किया जाएगा। रॉकेट लर्निंग संस्था से जिला समन्वयक सिमरनदीप ने बताया कि पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के तहत तीन स्तर पर आंगनबाड़ी वर्कर को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 से 10 दिसंबर तक कृषि विज्ञान केंद्र में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें