फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर ने मांगों के समर्थन में डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय पर आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनियन उप प्रधान पलविंद्र कौर के नेतृत्व में किया गया। जिलेभर से आंगनबाड़ी वर्कर प्रदर्शन करने के लिए पहुंची। इस दौरान वर्कर यूनियन ने नगराधीश अभिषेक गर्ग को ज्ञापन सौंपा, इसके बाद जिला प्रोग्राम अधिकारी मनीषा भी धरनास्थल पर पहुंची। यूनियन ने डीपीओ मनीषा को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीपीओ मनीषा ने यूनियन की मांगों को पढ़ा। उन्होंने मांगों पर विचार विमर्श के लिए यूनियन को सोमवार को कार्यालय में भी बुलाया। प्रदर्शन के दौरान बराड़ा खंड प्रधान अंजूबाला, आर टू से प्रधान अंजलि, आर वन ऑडिटर कुलदीप कौर, साहा से रेखा ने भी संबोधित किया। जिले में 1213 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। वहीं, यूनियन की मांग में आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिका को पूर्ण सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए, सुपरवाइजर के पद को वर्करों से भरने का 50 प्रतिशत का वादा पूरा किया जाए, प्लेवे स्कूल का कार्य करने वाली वर्कर को अध्यापकों का वेतनमान दिया जाए सहित अन्य कुल 15 मांगें शामिल रहीं, वहीं, प्रदर्शन में जिले से वर्कर व हेल्पर पहुंची थी। यह प्रदर्शन सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें