नारायणगढ़। नगरपालिका में गलियों व नालियों की साफ सफाई के काम में लगे कर्मचारियों के प्रधान शशांक हंस व सचिव बीर सिंह ने कहा कि 30 सितंबर को प्रदेश सरकार के मनोनीत पार्षद व सचिव ने एक अक्तूबर को वेतन दिलवाने का वायदा किया था, लेकिन पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी कर्मचारियों जेब खाली की खाली ही रही। इसलिए कर्मचारियों ने फैसला लिया कि दशहरा पर रावण रूपी शोषण व भ्रष्टाचार की जननी ठेकेदारी प्रथा का पुतला दहन किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई के काम में लगे ठेका कर्मचारियों को अगस्त व सितंबर दो महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। संगठन आठ सितंबर से सचिव को अगस्त महीने के वेतन दिलवाने की अपील कर रहा है, लेकिन उनके कोरे आश्वासनों में सितंबर महीना भी बीत गया।