अंबाला। कैंट के रेलवे रिजर्वेशन सेंटर माल गोदाम के पास से एएनसी की टीम ने दो आरोपियों को 80 ग्राम हेरोइन व गाड़ी सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान घरोंडा के मुंडोगड़ी गांव निवासी उमेर उर्फ काला व मेहरबान के रूप में हुई है। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके और नशे की चेन को तोड़ा जा सके।
अनाज मंडी बराड़ा से गेहूं चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को भेजा जेल
बराड़ा। अनाज मंडी के पास से गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी गोविंदा को शाहाबाद से काबू कर लिया है। आरोपियों ने एक आढ़त की दुकान से 7 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए थे। पकड़े गए आरोपी गोविंदा को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में रजौली गांव निवासी हरविंद्र सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। संवाद