फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लड़की पक्ष पर हमला करने वाले 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाजीगर बस्ती में वीरवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने लड़के पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई लड़की के दादा कर्मचंद की शिकायत पर की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमों का गठन कर दिया है। कर्मचंद ने बताया था कि वो परिजनों के साथ इस मसले पर बात करने के लिए वीरवार शाम को बाजीगर बस्ती में आए थे। यहां पहले से ही साजिश रचकर बैठे लड़का पक्ष के लोगों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में सोमनाथ, सोनू, रमेश, अमर नाथ, लाला राम और दर्शन लाल सहित सात को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेवा समिति चौक के पास वीरवार शाम को प्रेम विवाह के रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने बुजुर्ग फल विक्रेता और उनके परिवार पर तलवारों, ईंटों और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग कर्मचंद को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया । यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कर्मचंद ने पुलिस को बताया कि वह बस स्टैंड पर फल बेचने का काम करते हैं। उनकी पोती सिमरन को सेवा समिति चौक निवासी गौरव उर्फ बलवंत 23 मार्च को शादी की नीयत से भगा ले गया था, जिसकी रिपोर्ट थाना पड़ाव में पहले ही दर्ज थी। परिजनों को पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। इसी दौरान घर से जेवरात और 10 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिले। संवाद
गली में घेरकर किया था हमला
कर्मचंद के अनुसार, वीरवार शाम करीब 7 बजे जब वह अपने भाइयों और भतीजों के साथ गहनों के संबंध में बात करने गौरव के घर जा रहे थे, तभी गली में सोमनाथ, सोनू, रमेश, अमर नाथ, लाला राम और दर्शन लाल तलवारों और पत्थरों के साथ पहले से घात लगाए खड़े थे। आरोपियों ने ललकारते हुए परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि सोमनाथ ने कर्मचंद के सिर पर तलवार से वार किया, जबकि अन्य ने डंडों से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया। शोर सुनकर आए मोहल्ला वासियों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें