फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाज के लिए मिसाल, परिवार के पांच सदस्य करेंगे देहदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सक्षम और माधव नेत्र बैंक न केवल नेत्रदान और अंगदान के लिए काम कर रही है, बल्कि देहदान के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से कई परिवारों ने देहदान का संकल्प लिया है। शहर के सेक्टर-8 में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने भी देहदान का संकल्प लिया है। इसके लिए उनके पीजीआई से देहदान के आईडी कार्ड भी बने हैं।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सेक्टर-8 निवासी महिला सुमन जैन ने बताया कि वह माधव नेत्र बैंक की 2011 से सदस्य हैं। वह समाज के लिए सेवा कर रही है और उनकी यह इच्छा भी है, वह मरणोंपरांत भी समाज के काम आ सकें। उन्होंने बताया कि उनकी सास कांता जैन का बीती सात मार्च 2024 को देहांत हो गया था। उस दौरान उन्होंने अपनी सास का देहदान कराया था। उन्होंने बताया कि उनकी सास की भी इच्छा थी कि मरणोंपरांत उनका देहदान किया जाए।
सुमन जैन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में सक्षम एवं माधव नेत्र बैंक पदाधिकारी नरेश चोपड़ा की प्रेरणा से अपनी, पति विपिन जैन, बेटे नमित जैन, लक्ष्य जैन और पुत्रवधु विनिता जैन के देहदान के लिए फार्म भरा था। साथ ही उन्होंने अपनी सास कांता जैन को भी इस बारे में बताया था और उनकी सास ने भी तब अपना फार्म भरवाया था और उनकी इच्छानुसार उनके निधन के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में देहदान किया गया ताकि रिसर्च के दौरान डॉक्टर सीख सकें। सुमन जैन ने बताया कि उनके परिवार से प्रेरणा लेकर कई लोगों ने भी उनसे फार्म लेकर भरे हैं।
विज्ञापन

नेत्रदान के लिए भरती हैं फार्म
सुमन जैन ने बताया कि वह 2011 से माधव नेत्र बैंक की सदस्य हैं। वह नेत्रदान के लिए लोगों के फार्म भी भरती हैं। पहले नेत्रदान के लिए ही सक्षम एवं माधव नेत्र बैंक कार्य करता था, लेकिन अब अंगदान और देहदान के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, माधव नेत्र बैंक से पदाधिकारी समाजसेवी नरेश चोपड़ा ने बताया कि अंबाला में करीब 225 लोग देहदान के लिए फार्म भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें