अंबाला सिटी। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के बाद अब कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में फार्मेसी की 60 सीट पर दाखिले किए जाएंगे। सोमवार शाम को मेरिट जारी होगी और 15 से 17 अक्तूबर तक आवेदक सीट अलॉट होने वाले संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे।
दाखिले को लेकर 13 अक्तूबर तक काउंसलिंग की गई। दाखिले के लिए तीन दिन का समय मिलेगा। बीते मई माह से दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के बाद संस्थान स्तर पर 27 से 30 सितंबर तक आवेदन को सत्यापित किया गया था। दरअसल, बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा फार्मेसी को लेकर काफी मारामारी रहती है।
इस कोर्स की सभी सीट भी जल्दी ही फुल हो जाती हैं। इस कोर्स में अन्य कोर्स के बाद ही दाखिले किए जाते हैं। संस्थान में प्रदेशभर से दाखिले के लिए आवेदन पहुंचते हैं।
मई से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
डिप्लोमा फार्मेसी के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने बीती एक मई से आवेदन मांगे थे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने फीस जमा करवाई। आवेदन में दिए गए दस्तावेज को 27 से 30 सितंबर तक सत्यापित किया। अब यह दाखिले किए जाएंगे। अंबाला के कल्पना चावला में डिप्लोमा फार्मेसी की 60 सीट हैं। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि पहले संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की 390 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अब डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया चली। 14 अक्तूबर को मेरिट जारी की गई। अब 15 से 17 अक्तूबर तक आवेदक अलॉट सीट पर संस्थान में जाकर दाखिला लेंगे। उन्होंने बताया कि फार्मेसी में दाखिले को लेकर काफी मारामारी रहती है और इस कोर्स की सीट भी जल्दी ही भर जाती हैं। इस कोर्स के लिए प्रदेशभर से आवेदक आवेदन करते हैं। वहीं, संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में भी दाखिले हो चुके हैं।