फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूलकोट में बनेगा प्रवेश द्वार, सड़कों और लाइटों का होगा कायाकल्प

Mon, 30 Nov 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के अधीन धूलकोट गांव का प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर से सटे गांव धूलकोट के निवासियों को जल्द ही मूलभूत सुविधाओं की कमी और लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं से निजात मिलने वाली है। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अमर उजाला की टीम ने वार्ड नंबर 13 के पार्षद शोभा पूनिया से विशेष बातचीत की, तो उन्होंने गांव के चौमुखी विकास का खाका पेश करते हुए रुके हुए कार्यों को जल्द धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पार्षद शोभा पूनिया ने बताया कि धूलकोट गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर एक भव्य स्वागत गेट बनाने की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा जा चुका है, जिसे जल्द ही प्रशासनिक मंजूरी मिल जाएगी। इसके साथ ही, लंबे समय से जर्जर और खस्ताहाल पड़ी श्मशान घाट की सड़क का नवनिर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिल सके।
गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या पर जवाब देते हुए पार्षद ने कहा कि कुछ दिन पहले ही स्थानीय नालों की सफाई करवाई गई थी। अब क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई का कार्य भी शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि आगामी समय में जलभराव की स्थिति पैदा न हो। वहीं, घरों के नलों में आ रहे दूषित और बदबूदार पानी की गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तुरंत बात कर इस समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

लाइब्रेरी, हाई-मास्ट लाइट्स और बैंकिंग सुविधा की पहल
युवाओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में आधुनिक लाइब्रेरी बनाने की योजना है। इसके अलावा, अंधेरे रास्तों को रोशन करने के लिए नई स्ट्रीट लाइट्स और प्रमुख चौराहों पर हाई-मास्ट लाइटें लगवाने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। गांव में बैंकिंग सेवाओं के अभाव पर पार्षद ने स्वीकार किया कि धूलकोट में फिलहाल बैंक और एटीएम की सुविधा नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि गांव में किराए के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध होती है, तो बैंक और एटीएम खुलवाने की दिशा में भी सार्थक पहल की जाएगी।
सामुदायिक केंद्र और शौचालय पर चल रहा मंथन
गांव में सामुदायिक केंद्र और सार्वजनिक शौचालय न होने की समस्या पर शोभा पूनिया ने बताया कि इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धूलकोट की तमाम समस्याओं को दूर कर विकास की गति को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें