फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पैदल चल रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त छत्तीसगढ़ के ओडेकेरा गांव निवासी गोपी धीवर के रूप में हुई है। पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक का शनिवार पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छत्तीसगढ़ के ओडेकेरा गांव निवासी दिलीप धीवर ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में अपने भाई के पास ही परिवार सहित मेहनत मजदूरी कर रहा है। पिता गोपी धीवर 25 नवंबर को ओडेकेरा गांव से उनके पास हिमाचल प्रदेश ट्रेन से आ रहे थे, पता नहीं कैसे वह अंबाला कैंट के मोहड़ा के पास पहुंच गए। 26 नवंबर को पता चला कि पिता को अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। काफी चोट आने पर राहगीरों की मदद से उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें