फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बरात में आए व्यक्ति के पैर पर चढ़ाया गाड़ी का पहिया, नामजद

Sun, 30 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिहटा गांव में परिवार सहित बारात में शामिल होने के लिए आए व्यक्ति के पैर पर एक कार चालक ने पहिया चढ़ा दिया। साहा थाना पुलिस ने माली माजरा गांव निवासी घायल रघुबीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल रघुबीर सिंह ने बताया कि वह माली माजरा गांव में पिछले 18 साल से चौकीदार है। वह 7 नवंबर को पड़ोस में रहने वाले लड़के रितेश की बरात में बिहटा गांव से भाई धर्मपाल आदि के साथ आये हुए थे। अभी वह गाड़ी से नीचे उतरकर सड़क पर ही खड़े थे कि एक पंजाब नंबर गाड़ी के चालक ने गाड़ी का पहिया पांव पर चढ़ा दिया। पैर में गंभीर चोट लगने के कारण 10 नवंबर को ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें