अंबाला। स्कूल से छुट्टी के बाद पोते को घर लेकर जा रही दादी के कान से एक्टिवा सवार बदमाशों ने बाली झपट ली और फरार हो गए। इस दौरान पीड़िता सरोज का कान कट गया। बाद में नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उसने उपचार करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत सरोज बाला ने बताया कि वह प्रताप नगर छावनी की निवासी है। दोपहर को वह अपने पोते को टेंडर हार्ट हाई स्कूल से छुट्टी के बाद घर लेकर आ रही थी। वह अशोक हलवाई प्रताप नगर के पास पहुंची तो उसके पीछे से एक एक्टिवा पर सवार दो लड़के आए और उसके कान से सोने की बाली झपट ली। यह देख उसने शोर मचाया पर एक्टिवा सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।