फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुभाष पार्क में 2 करोड़ से जल्द बनेगी ई-लाइब्रेरी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में बनने वाली ई-लाइब्रेरी का स्वरुप। नप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। छावनी के सुभाष पार्क में बनने वाली अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कुरुक्षेत्र की बीएस एजेंसी को स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। अब एजेंसी को निर्धारित बैंक गारंटी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए जाएंगे। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां पारंपरिक पुस्तकों के साथ ई-बुक्स और ऑनलाइन स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध होगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर अध्ययन केंद्र मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें