फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेट्रोल पंप पर हथियारबंद कार सवार सेल्समैन से 11 हजार रुपये छीनकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अंबाला सिटी। सद्दोपुर स्थित खालसा फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार रात कार सवार बदमाश ने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन को धमकाकर 11 हजार रुपये की नकदी छीन ली व मौके से भाग गए। सूचना पाकर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गार्ड गुरमेल सिंह ने बताया कि जब सेल्समैन विशाल तेल डालने के लिए कार के पास गया तो चालक ने अचानक पिस्तौल निकाल ली। सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी और सारी नकदी उसके हवाले करने को कहा। डर के कारण कर्मचारियों ने पंप पर मौजूद 11 हजार 940 रुपये आरोपी को सौंप दिए। यह वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें