फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस का नरपतगंज तक किया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने अमृतसर से सहरसा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14603 व 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस का विस्तार कर दिया है। यह ट्रेन अब दोनों दिशाओं में नरपतगंज स्टेशन तक जाएगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन के विस्तार से कुछ अन्य स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। ट्रेन नंबर 14604 अमृतसर से 12 सितंबर को दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:50 बजे सहरसा और सुपौल, सरायगढ़, राघोपुर व ललितग्राम होते हुए रात 11.30 बजे नरपतगंज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14603 नरपतगंज से 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर शाम 4:50 बजे सहरसा और अगले दिन देर रात 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें