फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमृतसर-जयनगर साढ़े छह घंटे और चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत 40 मिनट लेट

Mon, 15 Dec 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कोहरे के कारण रविवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 16 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन साढ़े छह घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची, वहीं चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत, अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत और नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस भी 40 से 15 मिनट की देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और पूछताछ केंद्र पर चक्कर काटते नजर आए।
यह ट्रेनें रहीं प्रभावित : ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन साढ़े छह घंटे की देरी से पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू एक घंटे चालीस मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी 30 मिनट, 12903 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 40 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार मलानी एक्सप्रेस 30 मिनट, 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 2 घंटे, 22424 अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मिनट, 20978 चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस 40 मिनट, 12752 जम्मूतवी-नांदेढ़ हमसफर एक्सप्रेस ढाई घंटे, 22488 अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत 15 मिनट, 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर ढाई घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 40 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें