अंबाला। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। इसमें लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ दैनिक ट्रेनें भी शामिल हैं। रविवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली नौ ट्रेनों का संचालन तीन घंटे से 20 मिनट तक बाधित रहा। इस कारण यात्रियों को ठंड के मौसम में स्टेशन पर ही समय व्यतीत करना पड़ा। वहीं, आगामी दिनों में कोहरा बढ़ने से कई अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा। ट्रेन नंबर 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी दो घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस दो घंटे, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 20 मिनट, 04580 नंगलडैम-अंबाला मैमू 20 मिनट, 18238 अमृतसर-बिलासपुर छतीसगढ़ एक्सप्रेस 30 मिनट, 22402 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दिल्ली सराय रोहिला 20 मिनट, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी 15 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। संवाद