फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला मार्ग पर चलेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला के रेल मार्ग पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की योजना तैयार की गई है। उत्तर रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे ने प्रस्ताव तैयार करके रेलवे बोर्ड के पास भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत ट्रेन नंबर 05049/05050 छपरा–अमृतसर–छपरा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो सकता है क्योंकि इस मार्ग पर सफर करने वाले श्रमिकों सहित अन्य यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। दूसरी ट्रेन नंबर 05301/05302 मऊ–अंबाला–मऊ के बीच संचालन होने की उम्मीद है। अंबाला में भी बिहार सहित यूपी व मध्यप्रदेश से काफी संख्या में कारीगर आते हैं और व्यापार को लेकर भी सामान का इन राज्यों में काफी आवागमन होता है, ऐसे में मऊ-अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेन से लोगाें को काफी राहत मिलेगी। तीसरी ट्रेन का संचालन गोरखपुर, भटनी–अमृतसर–भटनी/गोरखपुर के बीच किया जाएगा। इस ट्रेन का नंबर 05005/05006 जारी किया गया है। शहीद और आम्रपाली का संचालन : मौजूदा समय में अमृतसर से गोरखपुर के बीच शहीद एक्सप्रेस और आम्रपाली का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें