फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विशेष ट्रेन से सुधरे आम्रपाली के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सरहिंद से सहारसा के बीच शुक्रवार को चली विशेष ट्रेन का संचालन अमृतसर-कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस से लगभग 20 मिनट पहले किया। इस बदलाव का यह असर हुआ कि जो भी भीड़ बिहार जाने वाले यात्रियों की थी वो स्पेशल ट्रेन में सवार हो गई।
विज्ञापन

कंफर्म टिकट यात्री बिना किसी परेशानी के प्लेटफार्म तीन पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार हो गया। यह हालात विशेष ट्रेनों के संचालन से सुधरे हैं। इन ट्रेनों की समय सारिणी को इस हिसाब से तैयार किया गया है कि ये उन दैनिक ट्रेनों के आने से पहले ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएं, जिससे कि अधिक से अधिक अनारक्षित टिकट के यात्री इनमें सवार हो सकें और रेलवे की यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है
रेहड़ी करवाई पीछे

छठ को लेकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भीड़ एक बार फिर बढ़ने लगी है। लेकिन प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों के नजदीक ही भटूरे तलने की रेहड़ियां खड़ी हो रही हैं जोकि कभी हादसे का कारण बन सकती हैं। वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी ने जैसे ही ये हालात देखे तो उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं स्टेशन अधीक्षक ने भी रेहड़ी पर तैनात कर्मचारियों को चेतावनी दी कि अगर फिर उन्होंने भीड़ के बीच रेहड़ी लगाई तो इसे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
दीपावली के बाद अब छठ पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसलिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्टेशन पर निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखी गई हैं। आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई है कि वो यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उन्हें ट्रेन में चढ़ने के लिए मदद करें।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें