फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पॉलिटेक्निक में ओपन काउंसलिंग से आज होंगे दाखिले, 174 से ज्यादा आए आवेदन

विज्ञापन
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिला लेते हुए अभ्यर्थी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बची सीट पर दाखिला करने के लिए मंगलवार दोपहर एक बजे तक आवेदन लिए गए। इन आवेदन के बाद रैंक जारी होगा। बुधवार सुबह से शाम तक रैंक के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। संस्थान में 12 अगस्त तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में 150 आवेदन पहुंचे। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में मंगलवार तक 24 आवेदन आए। संस्थान में मंगलवार को दाखिले किए गए। दो ऑनलाइन काउंसलिंग में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 600 में से 545 सीट भर चुकी हैं। अब करीब 45 सीट खाली रह गई हैं। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में कुल 390 में से 261 सीट भर चुकी हैं और 129 सीट अभी खाली हैं।
विज्ञापन


आज होगी संस्था स्तर की काउंसलिंग
आज बुधवार को संस्थान स्तर की ओपन काउंसलिंग की जाएगी। इस संस्थान स्तर की ओपन काउंसलिंग में सीटों का आबंटन बिना किसी आरक्षण नीति का पालन किए सभी अभ्यर्थियों के लिए चाहे वह हरियाणा का हो या हरियाणा से बाहर का सभी के लिए खुली होगी। इस काउंसलिंग में सीटों को भरने के लिए हरियाणा राज्य व बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की कॉमन मेरिट बनेगी और इसी कॉमन मेरिट के आधार पर रिक्त सीटों को भरा जाएगा।


संस्थान स्तर की ओपन काउंसलिंग के तहत बुधवार को खाली सीट पर दाखिले किए जाएंगे, इसके लिए 12 अगस्त तक आवेदन लिए गए। कुछ ही कोर्स में अब सीट बची हैं।
- डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान।




राजकीय आईटीआई में दाखिले हुए शुरू, 22 अगस्त तक चलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले की राजकीय आईटीआई में मंगलवार सुबह से दाखिले शुरू हो गए। यह दाखिले आवेदन लेने के बाद मौके पर ही किए जाएंगे। संस्थानों में दोपहर तक आवेदन फार्म लिए गए। आवेदन फार्म आने के बाद मौके पर ही मेरिट बनाकर दाखिला किया गया। यह दाखिले 22 अगस्त तक लगातार चलेंगे। 22 अगस्त तक रोजाना नए आवेदन के लिए पंजीकरण लिए जाएंगे और मेरिट बनाकर मौके पर ही दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, राजकीय आईटीआई संस्थानों में पांच ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी सभी सीट नहीं भर पाई हैं। कई संस्थानों में अभी आधी से ज्यादा सीट खाली पड़ी है। इस बार मुख्य ट्रेड फीडर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष जैसे ब्रांच में ज्यादातर सीट भर गई हैं। शहर राजकीय आईटीआई प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि संस्थान में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। आवेदन लेने के साथ ही मेरिट बनाकर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें