सिरसा में आयोजित ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप में मिली ट्राफी दिखाते हुए अंबाला के खिलाड़ी: स्वयं
- फोटो : शहर में एक स्टोर पर किताब खरीदते हुए अभिभावक।
अंबाला। सिरसा में आयोजित दूसरी शाह सतनाम जी ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप में अंबाला की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसके मुकाबले सुपर स्टूडेंट फुटबॉल प्लेयर्स शाह सतनाम जी फुटबॉल अकादमी सिरसा में हुए थे।
इस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोचक रहा। मीत एफसी सिरसा व अंबाला के बीच हुए इस मुकाबले में मैच के दौरान दोनों तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। आखिरी में पेनेल्टी शूट आउट में अंबाला ने 5-4 से स्कोर से ट्राफी जीती। इसमें बेस्ट खिलाड़ी का खिताब फारुखा खालसा स्कूल के भावेष कुमार को दिया।
एकतरफा मुकाबलों में अंबाला ने कराई जीत
यह टीम अंबाला के फुटबॉल कोच विश्वजीत के संग गई थी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से करीब 14 टीमों ने भाग लिया था। अंबाला के कुल चार मुकाबले हुए थे। पहले तीन मुकाबले अंबाला ने एकतरफा स्कोर से जीते थे। पहले मुकाबले ने अंबाला ने फतेहाबाद को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में मुक्तसर साहिब की टीम को 3-0 से हराने के बाद सेमिफाइनल में जगह बनाई थी। इस सेमिफाइनल में भी अंबाला की टीम ने मानसा की टीम को 2-0 से हराया था। अंबाला की विजेता टीम को 15 हजार की नकदी और ट्रॉफी दी गई।