फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेट बॉक्सिंग में अंबाला की सांची सेमिफाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 खिलाड़ी अपने मुकाबलों में हुए बाहर, रोहतक में 23 से 31 मार्च तक चल रही स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



अंबाला। रोहतक में जारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के 30 मुक्केबाजों के दल में से एक खिलाड़ी सांची ही सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहीं। वहीं अन्य 29 मुक्केबाजों को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।
अंबाला कैंट के तोपखाना परेड की रहने वाली सांची ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सांची का सेमीफाइनल मुकाबला 25 मार्च को होगा। सांची से अब पदक की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत व दिव्या का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा

जूनियर वर्ग में अंबाला से 15 लड़के और 15 लड़कियों की टीम मैदान में उतरी थीं। मुक्केबाज नवजोत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबले जीते, लेकिन क्वार्टर फाइनल में चुक गई। वहीं, महिला वर्ग में दिव्या ने अपना पहला मुकाबला जीतकर उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन दूसरे ही मैच में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी तरह अन्य खिलाड़ी भी अपने मुकाबलों में चूक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें