फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिम्नास्टिक और तैराकी स्पर्धा में अंबाला का दबदबा

Sat, 27 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में खेल महाकुंभ-2024 का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। प्रदेशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने हाथों में अपने-अपने शहर के झंडे लेकर मार्च निकाला। इसमें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। पहले दिन जिम्नास्टिक, तैराकी व फुटबॉल लड़कियों के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

पहले दिन जहां जिम्नास्टिक व तैराकी में अंबाला के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिम्नास्टिक में जहां खिलाड़ियों ने तीन पदकों को पक्का कर लिया। वहीं तैराकी में भी अंबाला के खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। हालांकि इसमें पहले स्थान पर आठ पदक लेकर जींद पहले व चार पदक लेकर पलवल दूसरे स्थान पर रहा।
फुटबॉल लड़कियों में पहले दिन ही अंबाला की टीम बाहर हो गई। बाकी नौ टीमों ने मुकाबले जीतकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। अभी 27 व 28 को भी जिम्नास्टिक, फुटबॉल, तैराकी के मुकाबले होंगे। अंबाला में दूसरे चरण में 1 से 3 अगस्त तक टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग व लड़कों की फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दरअसल, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 22 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं में 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के आगाज पर खेल विभाग की ओर से मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। मंच संचालन की भूमिका रामनिवास ने निभाई। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सौभाग्य का दिन है। आज ही पेरिस ओलंपिक खेल का आगाज हुआ है आज ही हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ है। इस मौके पर जिम्नास्टिक, फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंद्र विज, मंडल प्रधान विजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।


फुटबॉल के पहले दिन हुए 10 मुकाबले, अंबाला हुआ बाहर

वार हीरोज स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में पहले ही दिन महिला फुटबॉल टीम के कुल 10 मुकाबले हुए। इसमें से एक मुकाबले में दूसरी टीम यानी महेंद्रगढ़ की टीम नहीं आई तो चरखी दादरी की टीम को सीधा अगले राउंड में जगह मिल गई। पहले मुकाबले में झज्जर ने नूंह को 3-0 से पराजित किया। दूसरे में करनाल ने सिरसा की टीम को 4-3 से हराया। तीसरे मुकाबले में सोनीपत ने गुरुग्राम को 3-0 से शिकस्त की। चौथे मुकाबले में रेवाड़ी ने अंबाला को 2-0 से मात दी। पांचवें में यमुनानगर ने पलवल को 3-0 से पराजित किया। छठे मुकाबले में फरीदाबाद ने राई की टीम को 3-0 से हराया। सातवें मुकाबले में भिवानी ने पानीपत को 3-0 से हराया। आठवें में भिवानी ने पानीपत को 3-0 से पराजित किया। नौवें में जींद ने झज्जर को 2-0 से मात दी। दसवें मुकाबले में फतेहाबाद ने करनाल को 5-4 से हराया। सभी विजेता टीम अब दूसरे राउंड में आगे जाएंगी। उधर, शनिवार को कुल 8 फुटबॉल के दूसरे चरण के मुकाबले होंगे।



जिम्नास्टिक में पहले ही दिन अंबाला के तीन पदक

जिम्नास्टिक में पहले ही दिन अंबाला का दबदबा रहा। मेन जिम्नास्टिक के टीम फाइनल में अंबाला ने 305.57 अंक लेकर पहला, भिवानी ने 279.87 अंक लेकर दूसरा व गुरुग्राम ने 274.22 अंक लेकर तीसरा व सिरसा ने 197.55 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा एकल राउंड में भिवानी के आशीष को 65.45 अंक लेकर पहला, अंबाला के जतिंद्र ने 63.55 अंक लेकर दूसरा, गुरुग्राम के सागर ने 63.20 अंक लेकर तीसरा व अंबाला के चिराग ने 61.95 ने चौथा अंक हासिल किया। इस तरह से अंबाला के पहले ही दिन तीन पदक हो गए।

-

तैराकी में अंबाला के खिलाड़ियों ने जमाई धाक

- तैराकी में 400 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों की प्रतियोगिता में इशांत झज्जर पहले, दक्ष गांधी गुरुग्राम दूसरे तथा तरुण जींद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में सांची पलवल पहले, खुशी अंबाला दूसरे तथा रिया सिरसा तीसरे स्थान पर रही।
- 200 मीटर बटरफलाई लड़कों में रिजुल भारद्वाज गुरुग्राम पहले, मयंक यादव पलवल दूसरे तथा आदिश रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में खुशी भिवानी पहले, इनायत मोर हिसार दूसरे तथा नाव्या जींद तीसरे स्थान पर रही।
- 100 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रॉक लड़कों में सौरभ नैन करनाल पहले, अंकित कुमार जींद दूसरे तथा नमन अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में गौरिका अंबाला पहले, शिवानी जींद दूसरे तथा दीक्षा हिसार तीसरे स्थान पर रही।
- 200 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में युपनजोत सिरसा पहले, नयन अंबाला दूसरे तथा शिवा जींद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबले में अनुप्रीत रोहतक पहले, वंदना पलवल दूसरे तथा विशु ढल जींद तीसरे स्थान पर रहा।
- 200 मीटर ब्रैक स्टॉक लड़कों में आदित्य भिवानी पहले, इशांत पलवल दूसरे तथा दक्ष रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में आस्था जींद पहले, सनमीत सिरसा दूसरे तथा स्वर्णिमा सोनीपत तीसरे स्थान पर रही।
- 50 मीटर बटर फलाई लड़कों में भूमिक झज्जर पहले, प्रिंस कैथल दूसरे तथा विजयी अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में कामया गुरुग्राम पहले, मोनिका जींद दूसरे तथा सनोवीर तीसरे स्थान पर रही।
- 4 गुणा 100 फ्री रिले मैन में झज्जर की टीम ने बाजी मारी। खिलाड़ियों में दक्ष, सोनू, भूमिक इशांत शामिल रहा। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर जींद की टीम रही। इस टीम में खिलाड़ियों में रविंद्र, संचिन, आदित्य व रोबिन शामिल है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर अंबाला की टीम रही। इस टीम में रजत, नयन, सतकार व नमन शामिल रहा।
- लड़कियों की टीम में जींद की टीम ने बाजी मारी। जिनमें आस्था, निशु, दीशु व दिव्या शामिल है। दूसरे स्थान पर अंबाला की टीम रही। जिसमें गौरिका, पावनी, आस्मा, कुंजल शामिल है। तीसरे स्थान पर पलवल की टीम रही। इस टीम में कशिश, लक्ष्मी, वंदना व गौरिका शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें