अंबाला सिटी। यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्रूगढ़ और जम्मू के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। मुख्य जन संपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 05951 डिब्रूगढ़ और जम्मू एक तरफ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जो कि 31 मई को संचालित होगी। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से शाम साढ़े 4 बजे चलेगी जो कि 2 जून को रात 9 बजकर 10 मिनट पर जम्मू पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन 34 स्टेशन पर रुकेगी। वहीं अंबाला कैंट यह ट्रेन 2 जून को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी।