फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मघरपुरा में फैला डेंगू, सेंट्रल जेल में भी मिला मरीज

Fri, 02 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में डेंगू जहां बेकाबू हो रहा है, वहीं गांव मघरपुरा में डेंगू फैल गया है। इतना ही नहीं सिटी की सेंट्रल जेल में भी डेंगू का मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। वीरवार को 12 और लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिला में जहां अब तक डेंगू के 68 केस सामने आ चुके हैं, वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मघरपुरा गांव का दौरा किया, जबकि सेंट्रल जेल में भी डेंगू की जांच के लिए ब्लड टेस्ट किए गए। 
विज्ञापन

एक दिन में बारह मरीज सामने आए नारायणगढ़ हलका के गांव मघरपुरा में वीरवार को डेंगू के पांच केस सामने आए हैं। यह पांच मरीज दो परिवारों से संबंधित हैं। इसी के कारण गांव में दहशत का माहौल है। वीरवार को बारह केसों के पाजीटिव होने के कारण स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। विभाग इसी कारण से और सतर्क हो गया है। हालात यह हैं कि सिटी सिविल अस्पताल में बनाया गया स्पैशल वार्ड भी फुल हो गया है। विभाग का कहना है कि सभी मरीजों पर नजर रखी जा रही है, जबकि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 
यह मरीज आए हैं सामने - संजीव निवासी दहिया माजरा बराड़ा- वंश निवासी मघरपुरा नारायणगढ़- उर्मिला निवासी मघरपुर नारायणगढ़- सुरेंद्र निवासी मघरपुर नारायणगढ़- राजो निवासी नन्यौला- संजीव निवासी शेरगढ़, - दीपांशु  काजीवाड़ा अंबाला सिटी- धर्मपाल बाजीगर कालोनी अंबाला कैंट- राजकुमार निवासी राणा कांप्लेक्स बब्याल रोड अंबाला कैंट- हनी वर्मा सिटी सेंट्रल जेल में - सुरेंद्र कौर निवासी राज गार्डन कालोनी नारायणगढ़ रोड, - वासू निवासी बिहारी लाल अहाता, अंबाला कैंटइसके अलावा गांव मघरपुर नारायणगढ़ के शुभम और शशि अस्पताल में दाखिल हैं 
विज्ञापन


सेंट्रल जेल में मिला डेंगू का मरीज डेंगू का डंक सिटी के सेंट्रल जेल तक पहुंच गया है। जेल में भी एक मरीज को संदिग्ध बुखार होने पर उसका ब्लड सैंपल टेस्ट किया गया। मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जेल प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति है। इसी को लेकर वीरवार को जेल में शिविर लगाया गया, जिसमें ब्लड सैंपल की जांच की गई। 
मघपुरा में विभाग की टीम ने किया दौरा गांव मघरपुरा के सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इसी के कारण गांव में दहशत का माहौल है। डेंगू बुखार को लेकर ही विभाग की मलेरिया निरीक्षक रामनिवास ने गांव में लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। डेंगू मच्छर काटने के पांच छह दिनों के बाद ही असर होने पर बुखार आता है। ऐसे में लोग घरों के आसपास पानी न ठहरने दें। गांव की पीएचसी के डाक्टर विनोद सैनी ने बताया कि मरीजों की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच करवाई गई। फिलहाल यह अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गांव में संदिग्ध बुखार वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है। 

डेंगू के मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है, सिटी के सिविल अस्पताल में ऐसे मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। फिलहाल डेंगू के मरीजों की संख्या 68 तक हो चुकी है। यदि लोग थोड़ा सावधानी बरतें, तो इससे बचा जा सकता है। संदिग्ध बुखार होने पर सिटी सिविल अस्पताल में एलाइजा टेस्ट अवश्य करवाएं, ताकि पता चल सके डेंगू बुखार है या नहीं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाजरी पर भी लोग अमल करें। -डॉ. विनोद गुप्ता, सिविल सर्जन, अंबाला
मघरपुरा में करवाई गई फोगिंगसीएमओ डा. विनोद गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अम्बाला शहर तथा अंबाला सदर के साथ-साथ गांव मघ्घरपुरा व जटवाड़ में भी फोगिंग करवाई गई है। गांव में बुखार के कुछ केस सामने आने के बाद लोगों ने गांव में फोगिंग करवाने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें