फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: एंबुलेंस में शव के साथ 17 घंटे अटकी रही चालक और परिजनों की सांसें, जयपुर से हिमाचल जा रही थी एंबुलेंस

Tue, 11 Jul 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

एंबुलेंस जयपुर से हिमाचल जा रही थी। नग्गल के पास अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने से एंबुलेंस फंस गई। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कुरुक्षेत्र के रास्ते वाहन को रवाना किया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस से निकाले गए शव को ट्रैक्टर पर रखकर पानी से बाहर निकालते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में जयपुर से हिमाचल जा रही एक एंबुलेंस जलस्तर अचानक बढ़ने पर नग्गल में बीच सड़क पर फंस गई। करीब 17 घंटे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर एंबुलेंस को मंगलवार की शाम बाहर निकाला गया। इस दौरान चालक और परिजनों की सांसें अटकी रहीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात शव लेकर एक एंबुलेंस जयपुर से हिमाचल की ओर जा रही थी। इस दौरान अंबाला के नग्गल क्षेत्र में अचानक पानी सड़कों पर आ गया, जिससे एंबुलेंस बीच सड़क में फंस गई। आसपास के लोगों ने मदद का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूरी रात एंबुलेंस चालक और परिजनों को शव के साथ सड़क पर ही गुजारनी पड़ी।

मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पहुंची नग्गल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर लाया गया और फिर उसे कुरुक्षेत्र वाले रास्ते से हिमाचल के लिए रवाना किया गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि एंबुलेंस को सुरक्षित निकालने के बाद हिमाचल के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें