फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बारिश से थमे ट्रेनों के पहिये, हाईवे बाधित होने से बसों का संचालन प्रभावित, 36 ट्रेनें रद

Tue, 11 Jul 2023 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

वंदे भारत, कालका-चंडीगढ़ शताब्दी सहित 36 ट्रेनें रद हो गई हैं। 70 से अधिक बसें भी यूपी व जम्मू की तरफ नहीं गई। पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ जाने वाली बसों का संचालन सुरक्षा कारणों को देखते हुए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में रेलवे परिसर में बैठे यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बारिश से रेलवे लाइनें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण अंबाला-कालका, अंबाला-सहारनपुर, अंबाला-पटियाला और अंबाला-ऊना हिमाचल का रेल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। ट्रेनें जहां थी उन्हें वहीं रोक दिया गया। मंगलवार को शताब्दी सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें रद रहीं।

विज्ञापन


इस कारण कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही जो ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए बार-बार स्टेशन निदेशक के कमरे और पूछताछ केंद्र पर जा रहे थे। सिर्फ अंबाला-दिल्ली, अंबाला-अमृतसर और अंबाला-जम्मू मार्ग पर ही कुछ ट्रेनों का संचालन किया गया। वो भी काफी देरी से चलीं।

मंगलवार को वंदे भारत सहित कालका शताब्दी ट्रेनों को रद रखा गया। इसमें ट्रेन नंबर 22447 व 48 नई दिल्ली-अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित ट्रेन नंबर 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी, 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी, 12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी, 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी, 12312 कालका-हावड़ा, 14795 भिवानी-कालका, 14796 कालका-भिवानी, ट्रेन नंबर 14503 कालका-कटरा, 12057 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल, 14331 दिल्ली-कालका,14507 दिल्ली-फाजिल्का, 14521 व 22 अंबाला-दिल्ली-अंबाला, 14718 हरिद्वार-बीकानेर, 14681 व 82 नई दिल्ली-जालंधर-नई दिल्ली, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम,04689 अंबाला-जालंधर, 14553 व 54 दिल्ली-दौलतपुर चौक-दिल्ली, 14610 कटरा-ऋषिकेश, 14631 देहरादून-अमृतसर, 04547 अंबाला-बठिंडा, 14632 अमृतसर-देहरादून, 14011 व 12 दिल्ली-होशियारपुर-दिल्ली, 04593 अंबाला कैंट-अंब अंदौरा-अंबाला कैंट, 06997 व 98 अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट, 04569 व 70 अंबाला कैंट-कालका-अंबाला कैंट, 04568 नंगलडैम-अंबाला कैंट, 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती को रद रखा गया, वहीं ट्रेन नंबर 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से किया गया।
विज्ञापन

आज की रद ट्रेनें

ट्रेन नंबर 14504 कटरा-कालका, 22452 चंडीगढ़-मुंबई, 14508 फाजिल्का-दिल्ली, 04524 नंगलडैम-सहारनपुर, 12058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली,

रुक-रुक कर चल रहीं बसें
पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ जाने वाली बसों का संचालन सुरक्षा कारणों को देखते हुए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अंबाला कैंट बस अड्डा अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि कैंट से रोजाना लगभग 170 से अधिक बसों का संचालन होता था, लेकिन पिछले दो दिनों से आधी बसों का ही संचालन किया जा रहा है। वो भी उन मार्ग पर चलाई जा रही हैं, जहां जलभराव नहीं है। मंगलवार को हालात दुरुस्त होते ही चंडीगढ़, दिल्ली, हिसार, जयपुर आदि क्षेत्रों की तरफ पूर्व की तरह बसों का संचालन आरंभ कर दिया गया। वहीं यमुनानगर, हरिद्वार, सहारनपुर, लखनऊ, धर्मशाला, जम्मू व पिंजौर, कालका व बद्दी आदि की तरफ बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है।

रेलवे ने बनाया सहायता केंद्र
ट्रेनों का संचालन पूरी सतर्कता से किया जा रहा है, ताकि कोई दुर्घटना न हो जाए। वहीं स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए भी प्लेटफार्म एक के मुख्यद्वार के नजदीक सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां तैनात टीटीई यात्रियों को ट्रेनों के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।

निजी वाहनों की लूट
वहीं प्राइवेट टैक्सी संचालक मनमाना किराया वसूल कर लोगों को चपत लगा रहे हैं। बसों में भी काफी भीड़ है। वहीं ऑटो चालक भी भारी-भरकम किराया लेकर यात्रियों को लालडू, डेराबस्सी, पिंजौर,कालका, बद्दी आदि की तरफ छोड़ रहे हैं।

चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे अंबाला कैंट पहुंच गए थे। आगे पानीपत जाना है। पहले बस अड्डे पर गए, लेकिन बस नहीं मिली। जब स्टेशन पर आए तो जानकारी मिली कि शाम को 5 बजे ट्रेन जाएगी। अब दोबारा बस अड्डे पर जा रहे हैं। -सोनू।

प्रयागराज जाना है। ट्रेन के इंतजार में सुबह से बैठे हैं। पूछताछ केंद्र पर जाते हैं तो जानकारी मिलती है कि अभी ट्रेन जाएगी। जब एक सज्जन मिले और उन्होंने बताया कि ट्रेन शाम को 5.35 बजे जाएगी, तब राहत मिली। -संतोष।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें